पहलगाम हमला: पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट और X अकाउंट हुआ ब्लॉक, IT मंत्रालय ने दिया था आदेश

 

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का फैसला लिया गया।

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया गया

Pakistan Government X Account Suspended In India Over Pahalgam Attack
https://pakistan.gov.pk/ – फोटो : https://pakistan.gov.pk/
भारत ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट की देश में पहुंच को रोक दिया है यानी पाकिस्तान सरकार का एक्स हैंडल भारत में नहीं दिखेगा और ना ही उसके कोई पोस्ट नजर आएंगे हालांकि पाकिस्तान और भारत के बाहर अन्य देशों में यह अकाउंट एक्टिव दिखेगा। ए्क्स हैंडल के अलावा पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट को भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। भारत में https://pakistan.gov.pk/ को एक्सेस नहीं किया जा सकता है।

यह कदम CCS की बैठक के बाद उठाया गया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार शाम प्रेस वार्ता में बताया कि भारत और पाकिस्तान दोनों अपने उच्चायोगों में कार्यरत स्टाफ की संख्या को घटाकर 55 से 30 कर रहे हैं। यह प्रक्रिया 1 मई तक पूरी कर ली जाएगी।

सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल वरिष्ठ नेता

इस अहम CCS बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक से पहले ही कहा था कि पहलगाम हमले के दोषियों को करारा जवाब दिया जाएगा, और भारत उन लोगों को भी छोड़ेगा नहीं “जो पर्दे के पीछे से षड्यंत्र रच रहे हैं।”
और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…