अयोध्या:- राम भक्त राकेश शर्मा व पंजाब से महीप त्रेहन पहुंचे अयोध्या, कनाडा में भी बनेगा भगवान राम का भव्य मंदिर।।

 

कनाडा से राम भक्त राकेश शर्मा व पंजाब से महीप त्रेहन ने अयोध्या का किया दौरा मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास से मुलाकात कर जताई इच्छा।
कनाडा के एंटीरियो शहर में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाए जाने की योजना सामने आई है। यह मंदिर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर निर्मित होगा। जिसका उद्देश्य सनातन धर्म को विश्व स्तर पर और मजबूत करना है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए कनाडा से राम भक्त राकेश शर्मा और पंजाब से महीप त्रेहन ने शनिवार को अयोध्या का दौरा किया और मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास से मुलाकात की। इस मुलाकात में मंदिर निर्माण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राकेश शर्मा, जो कनाडा में सनातन धर्म के प्रचार में सक्रिय हैं, ने बताया कि यहमंदिर हिंदू समुदाय को एकजुट करने और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। वहीं, महीप त्रेहन ने इस पहल को सनातन धर्म के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
महंत कमलनयन दास ने इस मुलाकात में मंदिर निर्माण की योजना का स्वागत किया और इसे सनातन धर्म की वैश्विक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर न केवल भारत, बल्कि विश्व भर के राम भक्तों के लिए आस्था काकेंद्र है। कनाडा में ऐसा ही मंदिर बनने से सनातन धर्म की शिक्षाएं और भगवान राम के मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्श विश्व भर में फैलेंगे। यह मंदिर कनाडा के एंटीरियो शहर में बनाया जाएगा, जो वहां के हिंदू समुदाय का एक प्रमुख केंद्र है।

और पढ़े  Roadways clerk Caught Red-Handed In Bribery Case
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…