ऊधम सिंह नगर: रुद्रपुर सिडकुल के पास मैदान में मिला 15 साल के बच्चे का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

Spread the love

 

 

 

रुद्रपुर में सिडकुल के पास एक मैदान में 15 साल के बच्चे का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसकी पहचान अंकित गंगवार (15) पुत्र देव दत्त गंगवार निवासी आजादनगर ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा घर से स्कूल जाने को निकला था और दोपहर में उसका शव मिला। माना जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना पर एसपी  क्राइम नीहारिका तोमर, सीओ पंतनगर डीआर टम्टा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।

मृतक के पिता देव दत्त ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अंकित को तैयार कर स्कूल भेजा था। वे भी फैक्टरी काम पर चले गए थे। दोपहर में उनको रिश्तेदार ने अंकित का शव पड़ा होने की सूचना दी थी।

बेटा ट्रांजिट कैंप के मछली मार्केट के पास एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उनको नहीं पता कि बेटा स्कूल के बजाय सुनसान जगह पर कैसे पहुंच गया। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- अब उत्तराखंड में SIR की तैयारी, चुनाव आयोग जल्द कर सकता है घोषणा, जून में संभावित
  • Related Posts

    नैनीताल- पिकअप से टकराने के बाद पैरापिट से भिड़ी कार, खाई में लटकने से मची अफरा-तफरी,2 लोग घायल

    Spread the love

    Spread the love   नैनीताल हनुमानगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नैनीताल आ रही एक कार चालक को अचानक नींद की झपकी आने से…


    Spread the love

    ऋषिकेश- यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमकेश्वर, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। आज वह पहले महायोगी गुरु…


    Spread the love