Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजक्ट गंगा पथ पुल में आई दरार, 9 अप्रैल को ही हुआ था लोकार्पण

Spread the love

 

 

टना में गंगा किनारे बनाया गया सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजक्ट गंगा पथ एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार कारण इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठना है। दरअसल नौ अप्रैल को लोकार्पण के चार दिन बाद ही दीदारगंज के पास जेपी गंगा पथ पुल के पाया नंबर ए 3 पास पर सड़क पर बड़ी दरार देखी गई है। यह दरार गंगा पथ के दोनो ओर स्पष्ट दिख रही है। अब सोशल मीडिया पर तेजी से इससे जुड़ी तस्वीर वायरल हो रही है। लोग गंगा पथ के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि चुनावी साल में जल्दबाजी में कंगनघाट से दीदारगंज तक गंगा पथ का लोकार्पण किया गया। इसलिए तेजी में सरकार ने गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा।

करीब 3831 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना का निर्माण बिहार राज्य पथ निर्माण निगम ने कराया है। इस महत्वपूर्ण सड़क की लंबाई 20.5 किलोमीटर है, जो पटना शहर के दो महत्वपूर्ण छोरों को जोड़ती है। यह अटल पथ, एलसीटी घाट, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, एनआईटी, गायघाट, कंगन घाट, कृष्णा घाट और पटना घाट जैसे सभी महत्वपूर्ण स्थानों को एक सीध में जोड़ती है। इससे पटना के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच यातायात काफी सुगम हो गया था। लेकिन, लोकार्पणके तीन दिन बाद ही दीदारगंज के पास दरार दिखने से अब इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

जेपी के नाम पर हुआ इसका नामाकरण 
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्टूबर 2013 पर इस परियोजना की नींव रखी गई थी, जिस वजह से इसका नाम जेपी गंगा पथ नाम दिया गया था। पहले चरण में दीघा से गांधी मैदान तक 7.5 किमी सड़क 24 जून 2022 को जनता को समर्पित की गई। इसके बाद दूसरे चरण में 14 अगस्त 2023 पीएमसीएच से गायघाट तक 5.0 किमी, तीसरे चरण 10 जुलाई 2024 को गायघाट से कंगन घाट तक 3.0 किमी और चौथे चरण में कृष्णा घाट संपर्क पथ का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2024 को किया गया।

और पढ़े  बिहार- मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, कई मरीज हताहत,चार मौतों की पुष्टि

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: BJP विधायक राजू सिंह की जाएगी सदस्यता? जानें कितने साल की हो सकती है सजा, पढ़ें मामला…

    Spread the love

    Spread the loveनीतीश कुमार सरकार में भारतीय जनता पार्टी कोटे से पर्यटन मंत्री रहे राजू सिंह को दिल्ली की एक अदालत ने हिरासत में लेने का आदेश दिया है। 2019…


    Spread the love

    Bihar: BJP ने विधान परिषद के चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया, सूची में पवन सिंह भी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा टिकट को ठुकराने वाले भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह को आखिरकार राजनीति का कंफर्म टिकट मिल गया। शुक्रवार को…


    Spread the love