खुलासा: लूडो की बाजी में हारे 10 हजार रुपये नहीं देने पर मारकर पेड़ से लटका दिया 16 साल का लड़का

Spread the love

 

लूडो की बाजी में जीते 10 हजार रुपये न देने पर लिसाड़ी गेट के उमर गार्डन निवासी मोहम्मद उमर (16) की हत्या समर गार्डन निवासी अमन उर्फ इकराम ने की थी। इसके बाद मामले को आत्महत्या दर्शाने के लिए नाड़े का फंदा बनाकर शव पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।

उमर गार्डन निवासी शान मोहम्मद मजदूरी करता है। वह पत्नी और छह बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। शान मोहम्मद के मुताबिक बृहस्पतिवार को पड़ोस में रहने वाला अमन उर्फ इकराम उसके बड़े पुत्र मोहम्मद उमर को घर से बुलाकर ले गया था। रात करीब पौने दस बजे उमर का शव लोहियानगर क्षेत्र के बजौट गांव के जंगल में पेड़ पर लटका मिला था। परिजन ने अगले दिन मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की थी।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि अमन उर्फ इकराम ने मोहम्मद उमर की हत्या की और फिर घटना को आत्महत्या दर्शाने के इरादे से शव उसके पायजामे के नाड़े का फंदा बनाकर पेड़ पर लटका दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उससे काफी देर तक पूछताछ की।

तीन दिन से लगा रहे थे बाजी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक अमन ने पूछताछ में बताया कि वह मोहम्मद उमर के साथ पिछले तीन दिन से लूडो खेल रहा था। इसमें जीत-हार पर 500 रुपये की बाजी लगा रहे थे। मोहम्मद उमर 10 हजार रुपये हार गया था। बृहस्पतिवार को मोहम्मद उमर से रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। इस पर उसे गुस्सा आ गया। उसने उमर को थप्पड़ मार दिया। उमर ने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया। फिर उसने उमर का गला घोंट दिया। इससे वह बेसुध हो गया, लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं। अमन ने उसे घसीटकर नाड़ा गले डालकर पेड़ पर लटका दिया।

और पढ़े  अयोध्या में मछली भोज पर बवाल, देश में नॉन-वेजिटेरियन कितने?
खेत में छिपाया सामान
उमर का सामान, चप्पल और जो कपड़े आरोपी अमन ने पहने थे, एक पॉलिथीन में डालकर पास में ही गेहूं के खेत में छिपा दिए। उमर का मोबाइल दूसरी पॉलिथीन में रखकर बिजली के खंभे के पास छिपा दिया। मोबाइल का सिम निकालकर अपने पास रख लिया था। आरोपी अमन की निशानदेही पर उमर का मोबाइल, सिम, चप्पल और कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिए। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love