देहरादून: गौ तस्करों पर देहरादून पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

 

 

देहरादून पुलिस ने गौकशी के मामलों में वांछित शातिर बदमाश एहसान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पंद्रह हजार के इनामी एहसान (22) की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

बुधवार सुबह सहसपुर क्षेत्र के तिमली धर्मावाला के पास पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोका गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीमों ने उसका पीछा किया, जिसके बाद तिमली के जंगल में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई।

मुठभेड़ में घायल बदमाश को विकासनगर के अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंचे देहरादून एसएसपी और एसपी विकासनगर ने अस्पताल में अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। सहारनपु का रहना वाला गिरफ्तार बदमाश एहसान गौकशी के कई मामलों में शामिल रहा है। वह देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाने में वांछित था, साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी उस पर मामले दर्ज हैं।

अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई
विकासनगर और पुरूवाला (सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) में हुई गौकशी की घटनाओं में भी वह शामिल था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित 18 से अधिक मामले दर्ज हैं। रायपुर में हुई गौकशी की घटना में भी उसका नाम सामने आया है।

 

पुलिस ने बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल, 12 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की संगठित आपराधिक गतिविधियों पर जल्द ही पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: पीआरडी जवानों की मांगों पर सरकार गंभीर, 365 दिन रोजगार और महंगाई भत्ते पर होगा परीक्षण
  • Related Posts

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…