लालू यादव- राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली रेफर, जानें, क्या हुई परेशानी

Spread the love

 

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उन्हें फौरन दिल्ली जाने की सलाह दी है। वह दो बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना हो सकते हैं। राजद सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद के ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति और गंभीर हो गई है। शुगर लेवल बढ़ने के कारण तकलीफ काफी बढ़ गई है। हालांकि, उनकी तबीयत पिछले दो दिन से खराब है। लेकिन, बुधवार सुबह से उनकी तबियत में और भी गिरावट आई। पटना में चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी है।

एम्स में भर्ती करवाया जाएगा
राजद सूत्र बता रहे हैं कि राजद सुप्रीमो को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जाएगा। वहीं लालू प्रसाद जल्दी स्वस्थ हो जाएं, इसको लेकर उनके समर्थक लगातार दुआ मांग रहे।

26 मार्च को धरना पर बैठे थे
बता दें कि सात दिन पहले यानी 26 मार्च को राजद सुप्रीमो पटना के गर्दनीबाग में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उनके साथ तेजस्वी यादव भी थे। उस वक्त लालू प्रसाद फिट नजर आ रहे थे। तब उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग वक्फ बिल के विरोध में हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। सरकार गलत कर रही है। नीतीश कुमार उन लोगों के साथ हैं, वो इस बिल का समर्थन कर रहे हैं।

और पढ़े  Bihar: सम्राट सरकार धार्मिक यात्रा कराएगी, पांच केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन दी, देखें बिहार कैबिनेट के फैसले

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: सम्राट सरकार धार्मिक यात्रा कराएगी, पांच केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन दी, देखें बिहार कैबिनेट के फैसले

    Spread the love

    Spread the loveबिहार विधान परिषद् के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित मंत्रिपरिषद् के सदस्य मंत्रिमंडल बैठक सभागार में पहुंचे और कई बड़े निर्णयों…


    Spread the love

    Bihar- फैजल खान को अब 30 जून तक राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक, अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत

    Spread the love

    Spread the loveपटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में यूट्यूबर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। जिला…


    Spread the love