अयोध्या: चौकी से 500 मीटर दूर पेड़ से लटकता मिला साधु का शव, पुलिस कर रही जांच

Spread the love

 

 

योध्या में मंगलवार को एक साधु का शव आम की बाग में पेड़ से लटकता मिला। लोगों ने देखा तो खबर आसपास फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

घटना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के अयोध्या-अकबरपुर हाईवे स्थित मोहतरिमनगर की है। यहां के निवासी अशोक तिवारी की हाईवे किनारे आम की बाग है। सुबह लगभग 7 बजे शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने लगभग 60 वर्षीय वृद्ध का शव देखा। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी।

मौके पर उपनिरीक्षक जगन्नाथ मणि त्रिपाठी टीम के साथ पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। स्थानीय लोगों से बात करके शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के पैर जमीन पर टिके थे। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि आसपास के थाना क्षेत्रों में भी मृतक की फोटो भेजी गई है। उसके पास कोई वस्तु, कागज या मोबाइल फोन आदि नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला
  • Related Posts

    अयोध्या-  जनचौपाल में समस्याओं पर मंथन, समाधान की दिशा में कदम

    Spread the love

    Spread the love   पूराबाजार ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित दो दिवसीय जनकल्याण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में…


    Spread the love

    3 घंटे तांडव: तोड़फोड़ और पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल, युवक की मौत पर फूटा गुस्सा

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के फतेहाबाद में फिरोजाबाद मार्ग पर पूठपुरा गांव के पास सोमवार को थार कार की टक्कर से बाइक सवार मनीष (22) की मौत होने पर जमकर बवाल…


    Spread the love