भीषण आग: सेक्टर 18 में एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी आग,ऊपर से कूदे लोग, कुछ के फंसे होने की सूचना

 

नोएडा के सेक्टर 18 स्थित कृष्णा अपरा प्लाजा मार्केट में एक दुकान में मंगलवार दोपहर भयंकर आग लग गई। आग लगते ही मार्केट के आसपास अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों की संख्या में लोग बाहर निकल आए। आग लगने और धुआं भरने के बाद मार्केट से कई लोग नीचे कूद गए और इसमें कुछ चोटिल भी हो गए। अग्निशमन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मार्केट के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकलने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, आग मार्केट के ग्राउंड फ्लोर की एक दुकान में लगी है। आग लगने के बाद दुकान से आग की तेज लपटें और धुआं निकलने लगा। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल कर्मियों की टीम पहुंच गई और आग को बुझाने का काम जारी है।

और पढ़े  जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…