UP- मुख्यमंत्री योगी ने बरेली में किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, राज्य को 2554 नई एंबुलेंस की दी सौगात

Spread the love

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर उन्होंने स्कूली बच्चों को किताबें और किट बांटी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर जिले की 932 करोड़ रुपये की 132 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को चेक दिए। दरोगा, सिपाहियों को स्मार्ट पुलिसिंग के लिए टैबलेट बांटे। बेहतर कार्य करने वाले उप निरीक्षक बदायूं को सम्मानित किया। इसके अलावा अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस 2,554 नई एंबुलेंस के फ्लैग ऑफ कर रवाना भी किया गया।

हर जिले में बनाएंगे सीएम कंपोजिट स्कूल
सीएम योगी ने बरेली से पूरे प्रदेश में ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कहा कि शिक्षा समाज की आधारशिला है। नया शैक्षिक सत्र शुरू हो रहा है। मैं लोगों से आह्वान करता हूं कि इस अभियान से जुड़ें और सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। विशेष रूप से बालिकाओं को स्कूल जरूर भेजें। आज ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 96 प्रतिशत स्कूलों में टॉयलेट, पेयजल, स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था हो चुकी है।

 

उन्होंने कहा कि पिछले साल 1.91 लाख बच्चों को डीबीटी के जरिए 1200 रुपये प्रति बच्चा उनके अभिभावकों के खाते में यूनीफार्म व जूते के लिए भेजे गए। प्रदेश के हर जनपद में सीएम कंपोजिट विद़्यालय बनाने का अब लक्ष्य है। दूसरे चरण में तहसील स्तर, तीसरे चरण में विकासखंड और चौथे चरण में न्याय पंचायत स्तर पर कंपोजिट विद्यालय खोलेंगे। यहां नर्सरी से लेकर 12वीं तक शिक्षा बच्चों को एक ही कैंपस में मिल सकेगी। शिक्षकों के लिए आवासीय सुविधा भी यहां रहेगी।

और पढ़े  काली कमाई का यूपी में एक और 'किंग', एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा, विजिलेंस ने कसा शिकंजा

 

 

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरेली कॉलेज मैदान में पहुंचे थे। पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर वनमंत्री अरुण सक्सेना ने नारा लगाया कि योगी जी आप सब पर भारी, अयोध्या, वाराणसी के बाद मथुरा की बारी। वनमंत्री ने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए युवाओं से कहा कि नौकरी देने वाला बनो। 

CM Yogi launched the School Chalo Abhiyan in Bareilly
शिक्षा का स्वरूप बदला- संदीप सिंह  
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जब कोई समाज शिक्षा को आगे रखकर आगे बढ़ता है, तब उसे आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। इसीलिए योगी जी ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। सभी शिक्षक, सभी बच्चों को सीएम योगी ऊर्जा प्रदान करने के लिए जुटे हैं। यह आयोजन मुख्यमंत्री के प्रयासों का प्रतिबिंब देखने को मिला। शिक्षा की मुख्यधारा से छूट गए हैं, उन्हें जोड़ने का प्रयास है। शिक्षा का बदला स्वरूप दिख रहा है। आठ साल में बदलते समय के साथ डिजिटल लर्निंग को बढ़ाया है। एआई अहम है, इससे बच्चे न छूटे इसलिए उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है। पीएमश्री विद्यालयों को उच्चीकृत किया जा रहा है। 1.35 लाख स्कूलों का कायलकल्प किया गया। अब छत नहीं टपकती। सभी मूलभूत सुविधाएं हैं। कंपोजिट स्कूल 57 जिलों में बन रहे हैं।

CM Yogi launched the School Chalo Abhiyan in Bareilly

राजनीति का स्वर्णयुग- धर्मपाल 
पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अब राजनीति का स्वर्णयुग है। पीएम मोदी कर्मयोगी और प्रदेश में जन्मयोगी है। जैसा पियेंगे दूध वैसी बुद्ध होगी। तन मन की तंदुरुस्ती के लिए गाय का दूध सर्वोत्तम है। सिर्फ खेती से किसान की आय नहीं बढ़ेगी बल्कि पशुपालन भी जरूरी है। उत्तर प्रदेश में वृहद गौ संरक्षण केंद्र बने हैं। प्रदेश में 16 लाख गाय सात लाख वृहद संरक्षण केंद्र संरक्षित है। सीमांत किसानों का करोड़ों का कर्जा माफ किया। एलएसडी रोग पर प्रभावी अंकुश के लिए वैक्सीन बनाकर 54 लाख करोड़ का टीकाकरण हुआ। 15 करोड़ का टीका लगा।

और पढ़े  स्कॉर्पियो के उड़े गए परखच्चे, बोनट और सीट आपस में चिपके; 50 मिनट चला रेस्क्यू, फिर निकलीं लाशें, कानपुर हादसा

उन्होंने कहा कि अब प्रति गाय संरक्षण पर 50 रुपए कर दिया है। इसमें सहभागिता के तहत छह हजार रुपये दे रहे हैं। गाय को घर पर पालना होगा। एक दिन में 1.62 लाख मीट्रिक टन दूध प्रदेश में उत्पादित है। साहीवाल, थारपारकर अन्य उच्च प्रजाति के लिए निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान हो रहा है। कई पशुपालन योजना है। नंदिनी योजना के तहत दूसरे प्रदेश से गाय खरीदने पर 40 हजार की सब्सिडी है। बकरी पालन में 10 बकरी और एक बकरा पर 90 फीसदी अनुदान है। अन्य पशुपालन पर 50 फीसदी अनुदान मिल रहा है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love