देहरादून: कांग्रेस का लच्छीवाला टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे

Spread the love

 

देहरादून में लच्छीवाला टोल प्लाजा को हस्तांतरित करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस रीजनल राष्ट्रवादी पार्टी और एयरपोर्ट टैक्सी चालक यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने अलग-अलग धरना प्रदर्शन कर टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने की मांग को उठाया। उधर, कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं को देखते हुए टोल प्लाजा को यहां से हटाया जाना चाहिए।

बता दें कि विगत दिनों अनियंत्रित डंपर ने कार को अपनी चपेट में लेकर टोल प्लाजा के पिलर पर टक्कर मार दी थी। हादसे में दो लोगों की मौत होने के बाद स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा हटाने की मांग शुरू कर दी है। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर संघर्ष का ऐलान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि टोल प्लाजा को जनभावनाओं के अनुरूप स्थानांतरित किया जाना चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- 24 अवैध सिलिंडर से लदी पिकअप पकड़ी, कालाबाजारी का शक, चालक पर FIR दर्ज
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love