देहरादून- अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी मुख्यमंत्री योगी की बड़ी बहन..चाय की दुकान से अब तक ऐसा रहा सफर

 

 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि पयाल सिफारिश से नहीं बल्कि अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी हैं। उनकी बहू शिवानी पयाल भी अब उनके नक्शे कदम पर हैं। जो पहाड़ में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रही हैं।

उनकी बहुउद्देशीय सहकारी समिति किमसार से 400 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। सहकारिता विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अपनी बहू शिवानी के साथ पहुंची यूपी के मुख्यमंत्री की बड़ी बहन शशि पयाल के मुताबिक वर्ष 2003-04 में उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत कुछ पैसा लेकर स्वरोजगार शुरू करने का निर्णय लिया। उनके पति पूरण सिंह पयाल और उन्होंने गांव में इस योजना से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के कोठार गांव में चाय की दुकान शुरू की।

आज वह आत्मनिर्भर है। वहीं, उनकी बहू शिवानी पयाल बहुउद्देशीय सहकारी समिति किमसार की सचिव हैं।

शिवानी गांव में महिलाओं को पशुपालन, मुर्गीपालन आदि के जरिए स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रही हैं।

 

वह बताती हैं कि सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना शुरू की है। जिसमें एक से तीन लाख रुपये तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जबकि समूह को पांच लाख रुपये तक ऋण दिया जाता है।

योगी की बड़ी बहन शशि पयाल के मुताबिक वह सात भाई-बहन हैं। भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर की है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें नंबर के हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड कांग्रेस: दावेदारी का दम परखने के लिए सर्वे शुरू, जिताऊ प्रत्याशी को लेकर लिया जा रहा फीडबैक
  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…