हल्द्वानी- हल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी रोकने को प्रशासन ने बनाया प्लान।

 

 

ल्द्वानी में 1 अप्रैल से नए शिक्षण सत्र का आगाज होने जा रहा है ऐसे में 200 से अधिक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को परेशानी ना हो, और कोई भी विद्यालय अभिभावकों पर मनमाने फैसले न थोपे इसके लिए इस बार शिक्षा विभाग और प्रशासन पहले से तैयारी कर रहा है। खासकर मनमाफिक फीस बढ़ाए जाने, एक ही बुक सेलर से किताबें लेने के तुगलगी फैसला सहित अभिभावकों को परेशान करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई का मन बनाते हुए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई का कहना है कि पिछले साल की स्थितियों को देखते हुए इस बार शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के साथ शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी साथ ही बैठक करते हुए उन्हें राज्य सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा सभी निजी स्कूलों पर राज्य सरकार के नियमों व एनसीईआरटी के किताबों को लगाने सहित कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है जो शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करेगी।

और पढ़े  चमोली में हादसा: बदरीनाथ धाम से लौट रही गुजरात के यात्रियों की बस के हुए ब्रेक फेल, नदी की तरफ लटकी
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…