उत्तराखंड: राज्य की धामी सरकार मुस्लिम समुदाय के लोगों को देगी ईद किट का तोहफा, ये सामान होगा शामिल

 

 

राज्य सरकार ईद पर आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद किट का तोहफा देगी। तोहफे के रूप में मिलने वाले इस किट में कपड़े, दूध, ड्राईफ्रूट, चीनी, सेवई और चावल शामिल होगा। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा, बोर्ड की ऑनलाइन हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया है।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के मुताबिक किट में मां, बहनों और बेटियों के लिए कपड़े दिए जाएंगे। सीईओ को इस संबंध में निर्देश दिया गया है। निर्णय लिया गया है कि सभी वक्फ कमेटियों की ओर से यह किट उपलब्ध कराई जाएगी। जिन कमेटियों के पास इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बड़ी कमेटियां इसके लिए उन कमेटियों का सहयोग करेंगी। वक्फ बोर्ड के कार्यालय में भी इसके लिए संपर्क किया जा सकता है।

 

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बोर्ड बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बड़ी संख्या में लोग वक्फ की संपत्तियों में बहुत कम किराए पर रह रहे हैं। इन लोगों से अब सर्किल रेट के आधार पर किराया वसूला जाएगा। वहीं, अवैध कब्जेदारों पर भी कार्रवाई होगी। इन पर कार्रवाई के लिए वक्फ ट्रिब्यूनल में जल्द ही सरकार दो सदस्य नामित करेगी। बैठक में विधायक शहजाद, राउमुस्तेफअली, मनव्वर हसन, जीया नकवी आदि शामिल रहे।

लैंड फ्रॉड कमेटी में शिकायत दर्ज कराएगा बोर्ड
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के मुताबिक वक्फ बोर्ड की सैकड़ों एकड़ जमीन खुर्द बुर्द की जा रही है। इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लैंड फ्रॉड कमेटी में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। वहीं, सहस्त्रधारा क्रासिंग आजाद नगर कालोनी में अवैध कब्जे है। जिसे हटाकर इस स्थान पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अपार्टमेंट, स्कूल और अस्पताल बनाए जाएंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: बार काउंसिल की बैठक में अधिवक्ताओं के हितों, सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर बड़े निर्णय
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…