एक और हत्याकांड: यहाँ फिर हुआ ‘मेरठ’ जैसा कांड, पति को बेरहमी से मारा..फिर बोरे में ठूंसकर प्रेमी के साथ शव को जलाया

 

 

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी गोपाली देवी और उसके प्रेमी दीनदयाल को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक धन्नालाल सैनी सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी गोपाली देवी का पिछले पांच वर्षों से दीनदयाल नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। धन्नालाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसकी जांच करने के लिए वह 15 मार्च को दीनदयाल की कपड़े की दुकान ‘श्याम फैशन’ पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी को दीनदयाल के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

इसके बाद गोपाली देवी और दीनदयाल ने धन्नालाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची और धन्नालाल को दुकान की ऊपरी मंजिल पर बुलाया, जहां लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद पहचान छुपाने के इरादे से गोपाली देवी और दीनदयाल ने शव को प्लास्टिक के बोरे में डाल दिया। इसके बाद बाइक पर शव को लादकर नेवटा पुलिया के पास ले गए और जंगल में शव को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दीनदयाल और गोपाली देवी को बाइक पर शव ले जाते हुए देखा और फुटेज की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मुहाना थाना पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का नतीजा है। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या के आरोप में गोपाली देवी और दीनदयाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  ब्राजील: महिलाओं के वेश में बच्चे के साथ घूम रहा था 16 हत्याओं का आरोपी 'मच्छर', पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    मन की बात का 138वां एपिसोड- PM मोदी- आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, जनगणना को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी

    प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात के 138वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 10 वर्ष पहले 28-29 सितंबर, 2016 को हुई स्ट्राइक को याद…

    ज्ञानेश कुमार ने दिया था भाजपा में शामिल होने का ऑफर: केरलम के पूर्व मुख्य सचिव का दावा, कौन हैं जिजी थॉमसन?

    केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक बड़ा दावा किया है। जिजी थॉमसन ने दावा किया कि वर्ष 2016 में सरकारी सेवा…