कदौरा ब्लाक से भरत दुबे बनाये गए प्रेस क्लब अध्यक्ष पत्रकार संघठन में हर्ष

Spread the love

संघठन की निष्पक्ष पत्रकारिता की स्वतंत्रता का हनन बर्दाश्त नही करेंगे
*भरत दुबे अध्यक्ष*
*बावनी प्रेस क्लब*
कदौरा/जालौन 17जुलाई।बावनी प्रेस क्लब की मासिक बैठक में चयनित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चयन पत्रकार संघठन की एकजुटता का संकल्प लेते हुए अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन का संकल्प लिया गया वही अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि लोक तंत्र के प्रहरी पत्रकारों की निष्पक्ष पत्रकारिता की स्वतंत्रता का हनन किसी भी सूरत में नही होने दिया जाएगा वही सभी पत्रकारगनो द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
कदौरा नगर में शनिवार को थाने के समीप कार्यालय में पत्रकारों द्वारा बावनी प्रेस क्लब की मासिक बैठक वयोवर्द्ध दीनानाथ गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न कराई गई जिसमे मौजूद संघठन द्वारा सर्व सहमति से पत्रकार भरत दुबे को बावनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनाया गया वही अफजाल अहमद मोनू को उपाध्यक्ष राजन सेंगर रहीश अहमद राजेश गुप्ता को सरक्षक व महामंत्री चांद खान व फैशल खान को मंत्री बनाया गया साथ ही गुलाब पाल रानू मंसूरी अमित गुप्ता अभिषेक गुप्ता व अन्य को सदस्य बनाया गया।उक्त गठन पर समस्त पत्रकारों द्वारा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित एक दूसरे को माला पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही बैठक में अध्यक्ष भरत दुबे द्वारा कहा गया कि वह संघठन के लिए अपने दायित्वो का पूर्ण जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाहन करेंगे साथ ही कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ व निष्पक्ष पत्रकारिता की स्वतंत्रता का हनन किसी भी सुरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा।क्यो कि अन्य स्तम्भो की तरह चौथा स्तम्भ प्रमुख तौर पर समाज में बुराइयों व जनता की समस्याओ को उजागर कर निदान हेतु प्रयासरत होता है जिसका समाज मे अमुख योगदान है और ऐसे में उक्त स्तम्भ के प्रहरी पत्रकारों को तमाम अड़चनों का सामना करना पड़ता है जिसमे कभी माफिया तो कभी अराजक तत्वो से लेकर कानून तक का शिकार पत्रकार को होना पड़ता है जिसके लिए हम सभी को एक जुट होकर समाज हित मे दायित्वो का निर्वाचन करना होगा वही कहा कि प्रत्येक समाचार खबर को आधार व प्रमाण लेकर ही लिखे जिससे किसी प्रकार का संदेह न रहे।वही संघठन द्वारा किये जा रहे कार्य मे किसी प्रकार की समस्या को लेकर संघठन द्वारा संघर्ष में ततपर रहने की बात कही गयी।

और पढ़े  श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर कारसेवा का शंखनाद आज, साध्वी ऋतंभरा समेत 12 साधु-संतों को पुलिस का रेड नोटिस

Spread the love
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *