सुनीता विलियम्स -अंतरिक्ष से 286 दिनों  बाद ऐसी विजयी मुस्कान के साथ लौटीं भारतवंशी सुनीता, किया अभिवादन

Spread the love

 

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक सुनीता और बैरी विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा। अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा के तल्हासी में स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे। यान का सफल स्प्लैशडाउन होने के बाद, बारी-बारी से निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री खुशी-खुशी हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए वापस आए। पृथ्वी पर आने के साथ ही सुनीता विलियम्स ने अपना हाथ दिखाकर वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।

 

बता दें कि सुनीता विलियम्स का  अंतरिक्ष मिशन 5 जून 2024 को शुरू हुआ था, जो केवल 8 दिनों का था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण वे और उनके साथी बुच विल्मोर, निक हेग और रोस्कोस्मोस 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहे।

अंतरिक्ष में 9 महीने के बाद यात्रियों को स्वास्थ्य पर होगा असर
गौरतलब है कि अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के बाद, हड्डियों और मांसपेशियों पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में अंतरिक्ष यात्री माइक्रोग्रैविटी (यानि गुरुत्वाकर्षण की कमी) में तैरते हैं, जो उनके शरीर पर असर डालता है। देखा जाए तो पृथ्वी पर हमारे शरीर को हमेशा गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ काम करना पड़ता है, जिससे हमारी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत रहती हैं। लेकिन अंतरिक्ष में यह गुरुत्वाकर्षण नहीं होता, जिससे मांसपेशियों की ताकत और हड्डियों का घनत्व घटने लगता है।

 

 

हड्डियों पर बूरा प्रभाव
एक ओर बड़ी बात ये भी है कि अंतरिक्ष यात्री हर महीने अपनी हड्डियों का 1% हिस्सा खो सकते हैं, खासकर कमर, कूल्हे और जांघ की हड्डियों में। इसका मतलब है कि पृथ्वी पर लौटने के बाद हड्डियां टूटने का खतरा बढ़ सकता है। इसे कम करने के लिए अंतरिक्ष यात्री आईएसएस में कड़ी कसरत करते हैं ताकि हड्डियों को मजबूत बनाए रखा जा सके।भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स
सुनीता विलियम्स ने आईएसएस पर इस बार अपना सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया। एक बार में 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर सुनीता नासा की रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। दरअसल, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की बात करें तो एक दौरे में सबसे ज्यादा दिन तक आईएसएस पर रहने का रिकॉर्ड अब तक फ्रैंक रूबियो के पास है। वहीं, मार्क वांडे हेई अब तक 355 दिन आईएसएस पर बिताए हैं। इसके बाद स्कॉट केली, महिला अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टिना कॉश और पेगी व्हिट्सन का नंबर है।

और पढ़े  बंगाल- असदुद्दीन ओवैसी का ममता पर निशाना, बोले- BJP को सत्ता मिलने के फैसले का करना होगा सम्मान

इस लिहाज से एक दौरे में आईएसएस पर सबसे ज्यादा दिन बिताने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में सुनीता विलियम्स छठे नंबर पर काबिज हो गई हैं। हालांकि, इसके लिए उन्होंने इस बार अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू मॉर्गन का 272 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

धरती पर लैंड से पहले का दृष्य
नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा के तल्हासी में स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे। यान का सफल स्प्लैशडाउन होने के बाद, ये अंतरिक्ष यात्री खुशी-खुशी हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए वापस आए।बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स 9 महीने तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर फंसे रहे थे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मिशनों में भाग लिया और वैज्ञानिक कार्य किए। उनका यह मिशन लंबा और चुनौतीपूर्ण था, लेकिन वे अब सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    118 विधायक लाओ, तब होगी शपथ: अड़े तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र, विजय को दूसरी बार राजभवन से वापस भेजा

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस अभी बरकरार है। टीवीके प्रमुख विजय आज एक बार फिर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। हालांकि…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल में हिंसा- बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी, पानीहाटी में बम फेंका, 5 भाजपा कार्यकर्ता घायल

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के पनिहाटी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम फेंके जाने से कम से कम पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। यह…


    Spread the love