सुनीता विलियम्स स्पलैशडाउन: सुनीता-बुच के साथ अमेरिकी समुद्र में उतरा स्पेसएक्स ड्रैगन..

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक सुनीता और बैरी विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा। नासा ने अपने यूट्यूब पर इसका सीधा प्रसारण किया। नासा के सौजन्य से पहली तस्वीरें आ गई हैं। जब एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का यान ड्रैगन फ्लोरिडा के समुद्र में उतरा। रेस्क्यू टीम यान को नावों की मदद से किनारे की तरफ ले जा रही है। अब सबसे पहले निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस को स्ट्रेचर से नासा के फ्लोरिडा स्टेशन के करीब स्थित लैब में ले जाया जाएगा, जहां उनकी और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से लौटे अंतरिक्ष यात्रियों की जांच होगी।

US Florida Sunita Williams Barry Wilmore astranauts Return ISS NASA SpaceX Dragon Splashdown Updates photos

फ्लोरिडा के समुद्र में उतरने के बाद पहली तस्वीर आते ही सुनीता विलियम्स के परिजनों औऱ पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई। भारत में परिजनों ने आरती पूजा कर ईश्वर का आभार प्रकट किया।

US Florida Sunita Williams Barry Wilmore astranauts Return ISS NASA SpaceX Dragon Splashdown Updates photos

अपनी तीसरी अंतरिक्षा यात्रा पर बनाया रिकॉर्ड
सुनीता विलियम्स  5 जून 2024 को अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा पर गईं थीं, जिसमें वे 286 दिनों तक अंतरिक्ष में रहीं और एक नया रिकॉर्ड बनाया। सुनीता विलियम्स ने अपने तीन मिशनों के दौरान कुल मिलाकर 608 घंटे अंतरिक्ष में बिताए हैं और वे अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय बिताने वाले नासा के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बन चुकी हैं।

US Florida Sunita Williams Barry Wilmore astranauts Return ISS NASA SpaceX Dragon Splashdown Updates photos

2013 में अंतरिक्ष की दूसरी यात्रा की
बात अब अगर सुनीता विलियम्स के दूसरे यात्रा की करें तो सुनीता विलियम्स ने अपनी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा 15 जुलाई 2013 को की थी, जब वे STS-127 मिशन के तहत अंतरिक्ष में गईं। इस मिशन में उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य किए।
US Florida Sunita Williams Barry Wilmore astranauts Return ISS NASA SpaceX Dragon Splashdown Updates photos

और पढ़े  भू-राजनीतिक तनाव बेअसर: भारत की अर्थव्यवस्था का दमदार प्रदर्शन विकास दर 7.1% तक पहुंचने का अनुमान

तीन बार अंतरिक्ष यात्रा कर बनाया रिकॉर्ड
सुनीता विलियम्स ने इस अंतरिक्ष यात्रा के साथ एक रिकॉर्ड बनाया है। अब वे कुल तीन बार अंतरिक्ष यात्रा करने वाली अंतरिक्ष यात्री बन गई है। बता दें कि सुनीता ने अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा 5 दिसंबर 2006 को की थी। इस मिशन को STS-116 नाम दिया गया था, जो एक शटल मिशन था। सुनीता नासा के अंतरिक्ष यात्री के रूप में इस यात्रा में शामिल हुईं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर काम किया। यह उनकी पहली यात्रा थी, जिसमें उन्होंने लगभग 193 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर कई वैज्ञानिक प्रयोग किए और स्पेस स्टेशन के निर्माण में योगदान दिया।

US Florida Sunita Williams Barry Wilmore astranauts Return ISS NASA SpaceX Dragon Splashdown Updates photos

स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकले अंतरिक्ष यात्री
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। साथ ही फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स ड्रैगन से बारी-बारी से बाहर निकाला जा करहा है, जिसमें स्पेसएक्स ड्रैगन से रूसी अंतरिक्ष यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

US Florida Sunita Williams Barry Wilmore astranauts Return ISS NASA SpaceX Dragon Splashdown Updates photos

स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकलीं सुनीता 
कुल 286 दिनों के बाद धरती पर वापस आईं सुनीता विलियम्स को स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकाला गया। स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकलते ही सुनीता ने वहां उपस्थित लोगों को हाथ दिखाकर अभिवादन किया।
US Florida Sunita Williams Barry Wilmore astranauts Return ISS NASA SpaceX Dragon Splashdown Updates photos

स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकले विल्मोर
सुनीता विलियम्स के साथ अंतरिक्ष में लंबा समय गुजारने के बाद आखिरकार आज फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकलने वाले तीसरे अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर रहे।
US Florida Sunita Williams Barry Wilmore astranauts Return ISS NASA SpaceX Dragon Splashdown Updates photos

पहले बाहर निकलने वाले यात्री निक हेग
फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से सबसे पहले बाहर निकलने वाले अंतरिक्ष यात्री निक हेग रहे। बाहर निकाले जाने से पहले नासा के सौजन्य से मिले वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों अंतरिक्ष यात्री अभिवादन कर रहे हैं।
और पढ़े  एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…