हल्द्वानी: एक का शव नाले में मिला तो दूसरे का रेलवे स्टेशन के बाहर,एक हल्दूचौड़ का रहने वाला, जानें क्या है मामला..

Spread the love

 

ल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों के शव मिले। एक की लाश सड़ी गली अवस्था में नाले में पड़ी थी। दूसरे युवक का शव रेलवे स्टेशन के सामने इदरीश बिल्डिंग के समीप बेंच पर पड़ा था। एक की शिनाख्त हो गई है, जबकि दूसरे के लिए प्रयास जारी है।

बनभूलपुरा क्षेत्र के मछली बाजार के पास नाले में कई दिन से एक युवक का शव पड़ा था, लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया। जब बदबू ज्यादा आने लगी तो लोगों को शक हुआ। शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार उसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है और चेहरा तक पहचान में नहीं आ रहा है। शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के भी निशान देखे गए। पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अगले 72 घंटे तक कपड़ों व अन्य चीजों के जरिये पहचान कराने की कोशिश की जाएगी।

उधर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के गेट के पास ही हल्दूचौड़ के रहने वाले सोनू बिष्ट (35) का शव मिला। उसकी शिनाख्त काफी मुश्किल से हुई।पुलिस ने शव एसटीएच भेज दिया था, वहां हल्दूचौड़ से कुछ लोग जानकारी मिलने पर पहुंचे तो पहचान की। पुलिस के मुताबिक सोनू नशे का आदी था। परिवार ने कई बार कोशिश भी की लेकिन नशे की लत छुड़ा नहीं सके। चार-पांच दिन पहले वह अपने भाई का मोबाइल फोन लेकर घर से निकला था, तब से घर नहीं लौटा।

और पढ़े  बदरीनाथ में बदल गया आस्था पथ, मास्टर प्लान के कार्यों के चलते बदल दिया गया मंदिर तक पहुंचने का रूट

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love