हल्द्वानी: इनके लिए काल बनकर आया आज का दिन,किशोरी समेत 3 ने की खुदकुशी, 1 की संदिग्ध हालात में मौत, जानिये आत्महत्या करने का क्या था कारण

हल्द्वानी में चार अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मौत हो गई। किसी ने जहर खाकर जान दी तो किसी ने परिवार से नाराजगी में फंदा लगा लिया। एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गुरुवार को चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंपा गया।

बुजुर्ग ने की आत्महत्या
कालाढूंगी थानाक्षेत्र के धमोली निवासी देवीदत्त (57) ने बुधवार को जहर खा लिया। घर वालों भी घटना के पीछे की वजह पता नहीं चली। जैसे ही जहर खाने की जानकारी हुई परिवार वाले उन्हें लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल आए, लेकिन यहां उनकी मौत हो गई।

 

किशोरी ने की खुदकुशी 
मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा के नारायन नगर निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी का विवाद बुधवार को अपने घर वालों से हो गया। उसने खुद को कमरे में बंद किया और फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिवार वालों ने उसे फंदे से उतारा, तब कर उसकी मौत हो चुकी थी।

जहर खाकर मौत को लगाया गले
चोरगलिया थाना क्षेत्र के नयागांव संभल निवासी कैलाश चंद्र (60) ने बुधवार को जहर खा लिया। जब परिवार वालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। आननफानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।

सड़क पर पड़े मिले व्यक्ति की मौत
लालकुआं क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी तिवारी नगर में चार मार्च को प्रेमपाल सड़क से थोड़ी दूरी पर पड़े मिले थे, जब लोगों ने उन्हें देखा तो उनकी हालत गंभीर थी, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पहचान नहीं हो पाई। बुधवार को उनके परिवार वालों ने शिनाख्त की।

और पढ़े  नैनीताल- डीके शर्मा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के तीसरी बार सदस्य निर्वाचित
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…