हरिद्वार: कॉरिडोर की होने लगी तैयारी..हटेगा बस स्टैंड, जान्ह्वी मार्केट के प्रभावितों के लिए बनेगा कॉम्प्लेक्स

Spread the love

 

रिद्वार कॉरिडोर को लेकर शासन का नजरिया और तैयार रुपरेखा का नजारा अब स्पष्ट होने लगा है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से तब हुई जब प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम ने डामकोठी पहुंचकर विभिन्न सगठनों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर निर्माण के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और अन्य हितधारकों में कोई संशय न रहे इसके लिए उनके साथ स्पष्ट तौर पर वार्ता की जा रही है।

 

कॉरिडोर को लेकर बन रहे प्लान पर चर्चा करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि इसके निर्माण में अपर रोड, बड़ा बाजार किसी भी स्थल को प्रभावित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल जाह्नवी मार्केट को हटाया जा रहा है। इसके अलावा वर्तमान में संचालित हो रहे बस स्टैंड की जगह पर कॉम्प्लेक्स बनाकर प्रभावित दुकानदारों, किरायेदारों को मालिकाना हक के साथ दुकान उपलब्ध कराने या नकद कैश का विकल्प दिया जाएगा।

किरायेदारों की ओर से मिले सुझावों के आधार पर संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों को हरकी पैड़ी क्षेत्र के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए प्रस्तावित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। श्रीगंगा सभा की ओर से दिए गए सुझावों को डीपीआर में शामिल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

सतीकुंड पर पांच देवियों की मूर्ति के बीच रखा जाएगा श्वेत कमल
प्रमुख सचिव ने बताया कि सतीकुण्ड के सौंदर्यीकरण के लिए पांच देवियों की मूर्तियों के बीच शक्ति के रूप में श्वेत कमल को रखा जाएगा। इसके अलावा सभी शक्तिपीठों के छोटे-छोटे स्वरूप लगाए जाएंगे। इन स्थलों का सौंदर्यीकरण परम्परागत शैली में किया जाएगा। उन्होंने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार से तोड़फोड़ नहीं होगी। किसी को भी उजाड़ा नहीं जाएगा, यदि किसी एक दुकान को हटाना पड़ता है तो शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाकर दुकान देने के बाद ही आगे कार्य किया जाएगा।

और पढ़े  रुड़की- भाई बना हैवान- दो बहनों को सुला दिया मौत की नींद, पहले एक फिर दूसरी को मारी गोली

चंडी देवी मंदिर के सामने आईएसबीटी में शिफ्ट होगा बस स्टैंड
कॉरिडोर की तैयार रूपरेखा के आधार पर प्रमुख सचिव ने कहा कि सती कुण्ड का सौंदर्यीकरण और विकास, हरकी पैड़ी का सौंदर्यीकरण और विस्तार कार्ययोजना में शामिल है। इसके अलावा रोडवेज बस अड्डे को शिफ्ट करके चंडी देवी मन्दिर के सामने आईएसबीटी व लॉजिस्टिक हब के लिए चिन्हित किया गया है। वहीं रोड़ीबेलवाला के विकास के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। इस दौरान अखाड़ा परिषद के प्रतिनिधि महंत ललितानन्द गिरी महाराज, महामंत्री श्रीगंगा सभा तन्मय वशिष्ट, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, नगर आयुक्त वरूण चौधरी, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह आदि उपस्थित मौजूद रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों…


    Spread the love