बेरी पड़ाव / मोटाहल्दू:- नहीं बनते दिख रही बात, वाहन सरेंडर करेंगे खनन कारोबारी

Spread the love

 

 स्टोन क्रशर संचालकों की ओर से उपखनिज खरीद रेट में दो रुपये घटाए जाने से गुस्साए रेता-बजरी कारोबारियों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को सरेंडर करने की सूची आरटीओ गुरदेव सिंह को सौंपी। वहीं, क्रशर संचालकों का कहना है कि माल की बिक्री कम होने और मंडी में गिरावट के चलते खरीद रेट कम करने पड़ रहे हैं।

बुधवार को बेरीपड़ाव में खनन कारोबारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक स्टोन क्रशर संचालक उचित दाम नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा। वाहन स्वामियों ने आरटीओ कार्यालय में आरटीओ को एक हजार वाहनों के सरेंडर करने का पत्र सौपा। एआरटीओ का कहना है कि समय रहते कोई हल नहीं निकलने पर वाहनों को सरेंडर करने के लिए अलग से काउंटर खोला जाएगा। इधर लालकुआं स्टोन क्रशर के निदेशक अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में स्टोन क्रशरों ने 28 रुपये ही रेट खोला था। इसके बाद प्रशासन ने कुछ समय के लिए दो रुपये बढ़ाने की बात कही थी। कुछ समय के लिए रेट बढ़ा दिया गया लेकिन माल की बिक्री कम होने के चलते रेट पूर्ववत करने का निर्णय लिया गया है। संवाद

आत्मदाह की धमकी देने वाला पूर्व सैनिक हिरासत में लिया

स्टोन क्रशरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दो रुपये रेट न बढ़ाने पर आत्मदाह की धमकी देने वाले पूर्व सैनिक लक्ष्मी दत्त जोशी को बुधवार की सुबह कोतवाली लालकुआं पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया। मामले की भनक लगते ही खनन कारोबारी भी पुलिस चौकी में एकत्र होने लगे। यहां पूर्व सैनिक ने खनन कारोबारियों की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि वह आत्मदाह का निर्णय खारिज कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। संवाद

बेरी पड़ाव के खुर्पिया फार्म में खनन कारोबारी की एक आम सभा मैं एकत्र खनन कारोबारी

बेरी पड़ाव के खुर्पिया फार्म में खनन कारोबारी की एक आम सभा मैं एकत्र खनन कारोबारी

और पढ़े  नेपाल संकट: अपनों से संपर्क नहीं, उत्तराखंड में परिजन चिंतित, कंट्रोल रूम में मदद के लिए आई 6 कॉल

बेरी पड़ाव के खुर्पिया फार्म में खनन कारोबारी की एक आम सभा मैं एकत्र खनन कारोबारी


Spread the love
  • Related Posts

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों…


    Spread the love