हल्द्वानी: पेड़ से टकराई स्कार्पियो..महिला का हाथ कटकर हुआ अलग,मंदिर से लौटते वक्त हुआ हादसा

 

ल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र के हैड़ाखान के पास मंगलवार रात करीब 9:30 बजे स्कार्पियो गाड़ी पेड़ से टकराने के दौरान उसमें बैठी महिला का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे में पति समेत दो बच्चों को हल्की चोट आईं। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

हैड़ाखान के रहने वाले रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी व बच्चों के साथ चोरगलिया के सूर्यादेवी मंदिर गए थे। शाम को वह स्कॉर्पियो गाड़ी से लौट रहे थे। घर से सात किलोमीटर पहले ही वन विभाग के गेस्ट हाउस के निकट गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक बड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में विमला देवी का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया।

परिजनों ने उसे उठाकर गाड़ी में रख लिया। फिर रेवाधर ने अपने बड़े भाई मनीराम व अन्य परिजनों को फोन करके बुलाया। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को गाड़ी से निकाला गया और उन्हें एंबुलेंस से एसटीएच भिजवाया। वहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
और पढ़े  उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में भारी मलबा आने से प्रशासन अलर्ट, नदी के जलस्तर पर निगरानी
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…