खुदकुशी: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह

Spread the love

 

त्तर पूर्वी जिले के भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व जोन चेयरमैन ठाकुर अवधेश कुमार ने यमुना विहार स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कोई कार्यालय में नहीं था। भजनपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, अवधेश कुमार अपने परिवार के साथ तुकमीरपुर में रहते थे। परिवार में पत्नी सुधा, बेटा संजय, बेटी है। परिवार ने बताया कि अवधेश कुमार सुबह करीब सात बजे बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। आशंका है वह सीधे जिला कार्यालय पहुंचे। दिन में 11 बजे भजनपुरा थाना को भाजपा के उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय के नेताओं ने सूचना दी कि अवधेश कुमार ने अंदर से कार्यालय का गेट बंद किया हुआ है। वह खोल नहीं रहे हैं।

पुलिस ने किसी तरह से गेट को खोला। अंदर गए तो देखा कि अवधेश कुमार ने आइटी विभाग के कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाया था। जिले के भाजपा नेताओं का कहना है कि अवधेश कुमार पिछले कई माह से अवसाद में चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें कर्ज न उतार पाने की वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी है।


Spread the love
और पढ़े  यौन उत्पीड़न का मामला- महिला पहलवानों के शोषण मामले में बृजभूषण बरी
  • Related Posts

    लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा: 20 हजार जवानों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया कि सुरक्षा तैनाती की योजना…


    Spread the love

    एअर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद पायलट के डोप टेस्ट से उठे सवाल, एयरलाइन कंपनी ने दिया ये जवाब

    Spread the love

    Spread the loveथाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को मंगलवार (4 अगस्त) को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। दिल्ली पहुंचने के बाद फ्लाइट के…


    Spread the love