महिला सम्मान राशि: सांसद मनोज तिवारी ने कहा- 8 मार्च से महिला सम्मान राशि के लिए होंगे रजिस्ट्रेशन

 

महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सम्मान राशि देने का काम भाजपा जल्द शुरू करेगी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी की हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। आठ मार्च से महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। जब तक 2500 रुपये का रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे तब तक यह राशि देना मुश्किल है।

भाजपा सरकार चुनाव के दौरान किये गए अपने वादे को निभाने के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा ने चुनाव से पहले महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था और कहा था कि महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देगी। इस वादे को निभाने के लिए महिला सम्मान योजना की रजिस्ट्रेशन की तारीख का का ऐलान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने किया है।

इस स्कीम की शुरुआत महिला दिवस से हो सकती है। इस योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कर सकती है। जो महिला सरकारी नौकरी करती हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करने वाली महिला को भी यह राशि नहीं दी जाएगी।

जो महिलाएं पहले से ही पेंशन का लाभ ले रही हैं वे भी इस योजना से वंचित रहेंगी। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जाएगी। उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कहा है कि महिलाओं को सम्मान राशि देने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है।

और पढ़े  आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद
  • Related Posts

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…