भीमताल / छोटा कैलाश:- छोटा कैलाश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 1 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे, तस्वीरों में देखिये जनसैलाब

 

 

हाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को भीमताल ब्लॉक के पिनरों स्थित आदि छोटा कैलाश मंदिर में भगवान शिव के जयकारों के साथ एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह 3 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

 

Crowd of devotees gathered in Chhota Kailash on Mahashivratri

भक्तों ने चार किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया। मंदिर में भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा।

 

Crowd of devotees gathered in Chhota Kailash on Mahashivratri

जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि छोटा कैलाश में मंगलवार से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था, जो बुधवार तक जारी रहा। पुजारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।

 

Crowd of devotees gathered in Chhota Kailash on Mahashivratri

इसी तरह, भीमताल के भीमेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार सुबह से दोपहर बाद तक लगी रही। भक्तों ने भीमेश्वर मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक किया। मंदिर में मदन गिरी ने पूजा-अर्चना कराई। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया।
और पढ़े  देहरादून: बहन के साथ घर जा रहे बैंककर्मी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…