उत्तराखंड- राज्य में सहकारी समितियों के चुनाव आज, मैदान में हैं 439 वार्डों के 1,038 प्रत्याशी

 

राज्य में आज बहुउद्देशीय प्रारंभिक ऋण सहकारी समिति में प्रबंध कमेटी के सदस्य के चुनाव हो रहे हैं। 439 वार्डों में कुल 1,039 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि, 6,929 में से 5,891 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

राज्य की शेष समितियों के वार्ड में आज सोमवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जोकि शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद परिणाम भी आज ही घोषित किया जाएगा। हरिद्वार जिले में बंजारेवाला, तेज्जुपुर, चुडियाला,पनियाला, मेहवड खुर्द, लहबोली समिति में होने वाले चुनाव पर जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह ने रोक लगा दी है।

डीएम ने आदेश में कहा है कि इन समितियों में चुनाव न्यायालय में विचाराधीन वाद के अंतिम आदेशों तक के लिए स्थगित किए गए हैं। राज्य में 671 सहकारी समितियां हैं।

 

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कल

सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के सदस्यों के सोमवार को चुनाव हो रहे हैं। इसके बाद मंगलवार को प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।

और पढ़े  हल्दूचौड़- सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…