ऑक्सीजन सिलेंडर: आबादी के बिच फटा ऑक्सीजन सिलिंडर, महिला के उड़े चीथड़े..2 की हालत गंभीर

 

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कालोनी में गिलट की पायल बनाते समय ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकानों में भी दरार आ गईं। पुलिस ने महिला का क्षत विक्षत शव को एकत्रित करके मोर्चरी में भिजवाया है।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कॉलोनी में 80 फुटा रोड स्थित सेक्टर एफ में बुधवार दोपहर 12 बजे एक मकान में ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया। हादसे में संजना की मौत हो गई। उनकी जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर घायल हो गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

लोगों ने बताया कि धमाका इतनी तेज था कि ऐसा लगा कि कहीं बम फट गया है। इस धमाके में महिला की लाश के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को शव के चीथड़ों को बंटोरना पड़ गया।
और पढ़े  UP: नी-कैप में छिपाकर लाया 1.72 करोड़ का सोना, वंदे भारत से उतरा तस्कर, चारबाग स्टेशन पर इस तरह पकड़ा गया
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…