अयोध्या- विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के जन्म दिवस पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अयोध्या के सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के जन्म दिवस पर पंडित दीनदयाल नगर वार्ड के मिर्जापुर माफी में भाजपा नेता अमल गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत भवन के प्रांगण मे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण,कर किया गया।सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपना जन्मदिन केक काटकर व समरसता भोज और महिलाओं के बीच लगभग 500साड़ी वितरण कर अपना जन्मदिन मनाया। वही सदर विधायक के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने सदर विधायक को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी।वही अयोध्या के सदर विधायक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा “भा.ज.पा. सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं। कि हर वर्ग के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

 

 

और पढ़े  UP: नी-कैप में छिपाकर लाया 1.72 करोड़ का सोना, वंदे भारत से उतरा तस्कर, चारबाग स्टेशन पर इस तरह पकड़ा गया
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…