दिल्ली मुख्यमंत्री घोषणा: भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म, किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज?सस्पेंस अब भी बरकरार, कुछ देर में होगा दिल्ली के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का एलान

20 फरवरी को शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना था। लेकिन अब यह कार्यक्रम दोपहर 12.00 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा का निमंत्रण पत्र सामने आ गया है। कल सीएम के साथ मंत्री भी शपथ लेंगे।

 

भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म

भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है। दिल्ली के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का एलान कुछ देर में होगा। दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, इससे पर्दा आज उठ जाएगा। आज शाम 7 बजे भाजपा के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

 

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका पता आज चल सकता है। दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथग्रहण होगा। सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी है। सरकार की कमान किसके हाथ होगी, इसका खुलासा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की तर्ज पर विधायक दल की बैठक में ही होगा।

 

चर्चा में हैं ये नाम

भाजपा सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय टीम से नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे जो प्रस्ताव से आलाकमान को अवगत कराएंगे। नियमों का उल्लंघन न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के लिए प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, शिखा राय, रवींद्र इंद्राज सिंह व कैलाश गंगवाल के नामों की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर चौंका सकती है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस तरह की परिपाटी देखने को भी मिली है।
और पढ़े  दिल्ली SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, आपका नाम है या नहीं ऐसे करें चेक, 30 सितंबर तक मौका
  • Related Posts

    इस्तीफा देकर भी सेवा में लौट सकते हैं IAS: चर्चा में यूपी कैडर की दिव्या मित्तल का मामला

    आईएएस की नौकरी छोड़ने वाले चाहे तो फिर सेवा में लौट सकते हैं। अगर समय रहते उनका मन बदल जाए तो आईएएस सेवा में लौटने का विकल्प खुला रहता है।…

    दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म: महिला आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब, दिए ये निर्देश

    राजधानी दिल्ली में चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी के साथ चालक और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस शिकायत को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने बेहद गंभीरता से…