2021 विश्व कप : भारत-पाकिस्तान ढाई साल बाद फिर आमने-सामने ।

Spread the love

टी-20 विश्व कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलेगी, क्योंकि सुपर-12 स्टेज में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में जगह मिली है। ये दोनों टीमें ग्रुप-दो में हैं। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें भी हैं। वहीं, सुपर-12 के ग्रुप-एक में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज को रखा गया है। हर ग्रुप में छह-छह टीमें होंगी। ग्रुप की अन्य टीमों का फैसला विश्व कप के क्वालिफायर राउंड के नतीजों से तय होगा। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। 16 टीमों का टूर्नामेंट यूएई के तीन शहरों (दुबई, शारजाह और अबुधाबी) और ओमान में खेला जाएगा ।बता दें कि करीब ढाई साल बाद आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी। इससे पहले दोनों टीमें 16 जून 2019 को विश्व कप के दौरान आमने-सामने हुईं थीं। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से हराया (डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर) था। इससे पहले साल 2016 में टी-20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमें आमने सामने हुए थे। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था। वहीं, आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट में दोनों टीमों की भिड़ंत करीब ढाई साल पहले हुई थी। 2019 विश्व के दौरान दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी।


Spread the love
और पढ़े  ममता बनर्जी को लगा झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से दे दिया इस्तीफा
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *