बड़ा हादसा- सड़क पर खड़े गन्नों से लदे ट्रक में जा घुसा ऑटो, चालक समेत 4 की मौत, कई लोग घायल

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के हाटा कप्तानगंज मार्ग के मथौली नगर पंचायत में किसान इंटर कालेज के सामने सड़क पर खड़े गन्ने से लदे ट्रक में ऑटो भिड़ गया। भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

हादसा गुरुवार की सुबह करीब छह बजे हुआ। ऑटो कप्तानगंज की ओर से आ रहा था। ऑटो में सवारी भरी थीं। ऑटो ने गन्ना लदे सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार दो पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ऑटो चालक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक गन्नों से लदे ट्रक को लेकर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रात्रि चौपाल में करेंगे प्रवास
  • Related Posts

    अयोध्या- सांसद लल्लू सिंह व महंत परशुराम दास की अगुवाई में मां सरयू को चढ़ी 1100 मीटर लंबी चुनरी, विश्व शांति का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love        मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पुरुषोत्तम मास के अंतिम पर्व पर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को…


    Spread the love

    irport: जिन्होंने दी जमीन, उन्होंने भरी पहली उड़ान, नोएडा से लखनऊ गए किसान, CM से मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveA   नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई थी, वे सोमवार को एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। उन्होंने नए शुरू…


    Spread the love