अयोध्या: संतों ने किए आचार्य सत्येंद्र दास के अंतिम दर्शन, जल समाधि कल, इकबाल अंसारी ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

 

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का शव बुधवार दोपहर एंबुलेंस के जरिये अयोध्या लाया गया। उनके शव को गोपाल मंदिर के कक्ष में रखा गया है। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए संत महंत और श्रद्धालु पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। आचार्य सत्येंद्र दास को कल दोपहर 12:00 बजे सरयू में जल समाधि दी जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास ने उनका अंतिम दर्शन किया।

आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। उन्हें 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था और स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में थे।

 

पीजीआई निदेशक डॉक्टर आरके धीमान के मुताबिक, डॉक्टरों की निगरानी में लगातार उनका इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के अलावा सत्येंद्र दास को कई अन्य बीमारियां भी थीं। काफी प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ दिन पहले पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा था।

बाबरी के पूर्व पक्षकार भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे
बाबरी के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी भी आचार्य सत्येंद्र दास के दर्शन करने पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर दान विवाद: SC पहुंचा मामला, याचिकाकर्ता बोले- FIR के साथ सीबीआई करे पूरी जांच
  • Related Posts

    श्रीराम मंदिर- सवालों के घेरे में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कई पदाधिकारी, जेवरात भी गायब!

    Spread the love

    Spread the loveचढ़ावे में हेरफेर व गबन के मामले में ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारी सवालों के घेरे में हैं। कई पर सीधे आरोप हैं तो कइयों की लापरवाही उजागर हुई…


    Spread the love

    शोरूम से 4 करोड़ के आभूषण चोरी: पुलिस ने एक को देर रात दबोचा, सेल्समैन ने जन्मदिन पार्टी में रची साजिश

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने आरडीसी स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी करने वाले एक बदमाश को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार बदमाश के…


    Spread the love