दिल्ली- दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, जीतने वाले भाजपा उम्मीदवारों का राजनिवास में पहुंचना शुरू

Spread the love

 

 

सीएम आतिशी ने एलजी को सौंपा इस्तीफा
अधिकारियों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के एक दिन बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

 

राजधानी दिल्ली में भाजपा का 26 साल का वनवास समाप्त हो चुका है। प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने राजधानी में वापसी की है। बीते 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का किला ढह गया। भाजपा को इस चुनाव में 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत थी।

 

उप राज्यपाल ने भंग की विधानसभा
दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है। एलजी कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कल दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा 70 में से 48 सीटें जीतकर विजयी हुई है।

 

 

भाजपा के विजयी उम्मीदवारों का राजनिवास पहुंचने का सिलसिला शुरू
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा राज निवास पहुंचे। इसके अलावा बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार कैलाश गहलोत भी राज निवास पहुंचे।


Spread the love
और पढ़े  इंदिरापुरम अग्निकांड ने बजाई खतरे की घंटी, घर ही नहीं पूरा सपना हो सकता है खाक
  • Related Posts

    दिल्ली-NCR में कई जगह बारिश: 5 डिग्री तक कम दर्ज हुआ पारा, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई इलाकों में तेज वर्षा

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। दिनभर की भीषण…


    Spread the love

    आप पर भड़के राघव चड्ढा: BJP में गए सांसदों के उत्पीड़न का आरोप, बोले- खतरानक खेल शुरू आप किए, अंत खराब होगा

    Spread the love

    Spread the loveराज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उन सांसदों के खिलाफ खतरनाक बदले की राजनीति कर रही है।…


    Spread the love