दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम:- भाजपा की बड़ी बढ़त…वरिष्ठ नेता केजरीवाल और सिसोदिया हारे, लेकिन आतिशी जीतीं

Spread the love

 

राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार हैं। पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों की निगरानी में हो रही है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी को यहां बड़ा झटका लगा है। नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम और आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जीत गए हैं।
बता दें कि लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।

कालकाजी विधानसभा सीट
कालकाजी सीट से आप प्रत्याशी आतिशी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को हराया है। बता दें कि कालकाजी सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। इस बार आम आदमी पार्टी ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा। इन चेहरों के कारण कालकाजी सीट एक बार फिर हॉट सीट बन गई है। वहीं भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया। कालका सीट से उम्मीदवार बनाए गए बिधूड़ी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं।

जंगपुरा विधानसभा सीट 
जंगपुरा सीट से आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है। बता दें कि इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट पर काफी चर्चा में है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पार्टी ने यहां से टिकट दिया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार है वह नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। जंगपुरा सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार करीब 45,086 वोटों से जीत हासिल की थी।

करावल नगर विधानसभा सीट
करावल नगर सीट पर 12 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां से भाजपा के कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी पीछे चल रहे हैं। कपिल मिश्रा को 64503 और मनोज त्यागी को 30468 वोट मिले हैं।

और पढ़े  PM Modi at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक क्यों रुके रहे प्रधानमंत्री मोदी? नीट परीक्षा से जुड़ा है मामला

 

पटपड़गंज विधानसभा सीट 
पटपड़गंज सीट पर भाजपा के अवध ओझा हार गए हैं। भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने यहां जीत दर्ज की है।

बल्लीमारान विधानसभा सीट
दिल्ली सरकार में मौजूदा कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान से आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी कमल बागड़ी पीछे चल रहे हैं। इमरान हुसैनके सरकार के मंत्री होने के चलते यह सीट भी हॉट सीट बनी हुई है। कांग्रेस की तरफ से हारून यूसुफ चुनावी मैदान में है। हारून यूसुफ भी दिल्ली सरकार में पहले मंत्री रह चुके हैं। इसलिए इस सीट के रिजल्ट पर हर किसी की नजर है।

बाबरपुर विधानसभा सीट
बाबरपुर विधानसभा सीट के रुझानों में आप के प्रत्याशी गोपाल राय आगे चल रहे हैं। भाजपा का अनिल वशिष्ठ पीछे चल रहे हैं। गोपाल राय पिछले 10 साल से केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। जिसके चलते यह सीट काफी चर्चा में है। इसलिए चुनाव परिणाम को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है।
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं। भाजपा की शिखा राय पीछे हैं।
शकूर बस्ती विधानसभा सीट
रुझानों में भाजपा के प्रत्याशी करनैल सिंह अब आगे हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन पीछे चल रहे हैं।

ओखला विधानसभा सीट
रुझानों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं। भाजपा के मनीष चौधरी अब पीछे हो गए हैं।

बिजवासन विधानसभा सीट
रुझानों में बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत लगातार आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा करीब 6600 वोटों से आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज पीछे हैं।

रोहिणी विधानसभा सीट
इस सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप मित्तल पीछे हो गए हैं।

वजीरपुर विधानसभा सीट
इस सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा आगे चल रही हैं। भाजपा 494 वोट से आगे है। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश गुप्ता पीछे हो गए हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली- 11 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर बेरहमी से ले ली जान, जंगल में मिला शव

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली का महरौली इलाका एक दिल दहला देने वाली घटना से कांप उठा है। यहां छतरपुर एक्सटेंशनसे एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ…


    Spread the love

    टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध हटा,हफ्ते भर बाद लौटा टेलीग्राम, बैन हटते ही प्लेस्टोर पर हुई वापसी, कई पाबंदियां अभी भी बरकरार

    Spread the love

    Spread the loveसरकार की ओर से निर्धारित समयसीमा पूरी होने के बाद 22 जून की आधी रात को गूगल ने टेलीग्राम को बहाल कर दिया। कुछ मौजूदा यूजर्स के लिए…


    Spread the love