भूकंप : शिमला में 3.6 तीव्रता के झटके, लोग डर से निकले घरों के बाहर।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार शाम करीब 7:47 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई पर था।
हालांकि भूकंप के किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का झटका महसूस होने पर कई लोग अपने घरों से बाहर निकले। बता दें हिमाचल की राजधानी शिमला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील भागों में आती है।
हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। ये क्षेत्र सिस्मिक जोन पांच में आते हैं जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्र जोन चार के तहत आते हैं।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट- गौतम अदाणी से मिले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…