दिल्ली से बड़ी खबर : अब बिना टीसी के भी दिल्ली में होगा बच्चों का एडमिशन- सिसोदिया

दिल्ली के बच्चों को दिल्ली सरकार ने एक और तोहफा दिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को एलान किया कि निजी स्कूलों से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी)उपलब्ध नहीं होने पर प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जा सकता है। सिसोदिया ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, कई परिजन मेरे पास आए कि वे कई कारणों से अपने बच्चों को निजी स्कूल से निकालकर दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रवेश दिलाना चाहते हैं लेकिन उनके पास मौजूदा स्कूल से मिली टीसी नहीं है। उन्होंने कहा, यह फैसला किया गया है कि टीसी उपलब्ध नहीं होने के चलते ऐसे किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जाएगा।

और पढ़े  भारत मंडपम: PM मोदी आज करेंगे कॉन्क्लेव का शुभारंभ, एआई से बायोटेक्नोलॉजी तक 12 विषयों पर होगी चर्चा
  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट

    भाजपा ने बुधवार को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने एक बयान में कहा…

    3 बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज की मौत: कोच बोले- उसने अपने फ्लैट में आत्महत्या की, कारण स्पष्ट नहीं

    उत्तरप्रदेश के रहने वाले और तीन बार एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक के चैंपियन रहे नीरज यादव का मंगलवार को निधन हो गया। राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच…