कांग्रेस में बडी हलचल : कमलनाथ पहुंचे दिल्ली सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।  कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर पार्टी में बदलाव को लेकर कमलनाथ के साथ बैठक चल रही है। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।  सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को मिल सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कमलनाथ का नाम सबसे आगे हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव संसद के मानसून सत्र के बाद होगा।  सोनिया गांधी का स्वास्थ्य लगातार खराब रहने के कारण नए अध्यक्ष पद की तलाश की जा रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से सार्वजनिक जगहों पर बहुत सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने हाल ही पांच राज्यों – बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचार भी नहीं किया है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राहुल गांधी को सौंप थी। चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

बता दें कि कांग्रेस में इन दिनों कमलनाथ अहम भूमिका में हैं। हाल ही  जब प्रशांत किशोर की राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी, तब भी कमलनाथ ने अहम निभाई थी। इससे पहले जी-20 को लेकर हुए विवाद के दौरान भी कमलनाथ की अहम भूमिका मानी जा रही थी।

और पढ़े  गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…