अयोध्या : रामलीला बॉलीवुड के कलाकार और दिल्ली के कलाकारों ने मिलकर करी रिहर्सल ..

Spread the love

आज अयोध्या की रामलीला के बॉलीवुड के कलाकार और दिल्ली के कलाकारों ने मिलकर रिहर्सल करी।इस मौके पर फिल्म स्टार बिंदु दारा सिंह और जाने-माने अभिनेता अवतार गिल और कैप्टन राज माथुर और स्मौजूद थे। इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी )ने बताया कि मुझे इस बात की बड़ी खुशी है कि दिल्ली के कलाकार और बॉलीवुड के कलाकार अयोध्या की रामलीला के लिए रिहर्सल कर रहे हैं पिछली बार अयोध्या की रामलीला में सारे रिकॉर्ड तोड़े थे 16 करोड से भी ज्यादा दर्शकों ने अपने घरों में बैठकर रामलीला देखी थी ।और इस बार भी विश्व भर में भगवान श्री राम के भक्त अपने घरों में बैठकर यह रामलीला देखेंगे।इस बार भी रामलीला घर बैठकर ही देखने को मिलेगा ऑडियंस अलाउड नही है ।रामलीला में मुख्य भूमिका निभा रहे शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे ।और भाग्यश्री सीता के किरदार में नजर आएंगी ।बिंदु दारा सिंह हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे ।असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे ।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। रवि किशन परशुराम के किरदार मै नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी और कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे।राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे ।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे। यह रामलीला 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अयोध्या में रात 7:00 से 10:00 तक लाइव टेलीकास्ट डीडी भारती पर एवम दूरदर्शन चैनल पर भी दिखाई जाएगी ।इस मौके पर चेयरमैन राकेश बिंदल जी,और भरत की भूमिका निभा रहे कैप्टन राज माथुर जी , जनरल सेक्रेटरी शुभम मलिक, वाइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, वाइस चेयरमैन पवन वत्स, वाइस चेयरमैन आदित्य अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट अमित कुमार और नितिन शर्मा मौजूद थे।

और पढ़े  UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

Spread the love
  • Related Posts

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love

    आज दिल्ली की 4 हजार महिलाओं को मिलेंगे लक्ष्मी योजना के लाभार्थी पत्र, तालकटोरा में बड़ा आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *