नेताजी की जयंती पर सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता अभियान

 

 

 

शाहजहांपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया। खिरनीबाग रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एसपी राजेश एस के नेतृत्व में करीब 2000 लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
एसपी राजेश एस ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में पिछले एक साल में 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार वाहनों की चेकिंग कर रहा है
कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, एनजीओ और अधिकारी शामिल हुए। एसपी ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और कार चालकों से सीट बेल्ट का उपयोग करने का आग्रह किया। एसपी ने कहा कि ये नियम न केवल खुद की बल्कि पूरे परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।

 

राजेश एस पुलिस अधीक्षक

और पढ़े  मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार
  • Related Posts

    बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

    बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के…

    यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

    बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की…