ससुराल में पत्नी की हत्या: सैन्यकर्मी ने दरवाजा खोलते ही पिस्टल से बरसाईं गोलियां, साली गंभीर घायल

Spread the love

 

शाहजहांपुर-

 

 

यूपी के शाहजहांपुर में सेना के जवान ने ससुराल पहुंचकर पत्नी और साली को सरकारी पिस्टल से गोली मार दी. जिससे पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि साली गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी फौजी को हिरासत में लिया है. जबकि पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है.

दरअसल घटना कलान थाना क्षेत्र के गांव छिदकुरी की है जहां जम्मू कश्मीर में तैनात सेना का जवान जोकि फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र में स्थित गांव गौरपुर का रहने वाला अरविंद यादव पुत्र उदयवीर यादव बीती शाम अपनी ससुराल छिदकुरी पहुंचा था.सूत्रों ने बताया कि सेना में हवलदार अरविंद यादव की विदाई को लेकर ससुराल वालों से कुछ कहा सुनी हो गई.फौजी की पत्नी मंजू अपने मायके के पास ग्राम पंचायत सुखनैया में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्यरत है.हाल ही में मंजू अपनी ससुराल से मायके आई विदाई को लेकर हुए विवाद के दौरान शराब के नशे में धुत्त फौजी ने अपनी पत्नी मंजू और साली संगीता पर सरकारी पिस्टल से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. जिससे दो गोलियां पत्नी मंजू के पेट और चेस्ट में जा लगी. जबकि साली संगीता के राइट चेस्ट में एक गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल साली की गंभीर स्थिति देखते हुए बरेली भेजा, जहां साली संगीता का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

और पढ़े  एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

जलालाबाद क्षेत्राधिकारी अमित चौरसिया ने बताया कि आरोपी सेना के जवान को हिरासत में लिया गया है पूछताछ जारी है प्रथम दृष्टि मामला विदाई को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है. फॉरेंसिक टीम के साथ थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-अमित चौरसिया डीएसपी शाहजहांपुर


Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love