नैनीताल: खेतों में बकरी चराते समय तेंदुए ने ग्रामीण पर किया हमला, हिम्मत दिखाकर ऐसे बचाई जान

Spread the love

नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में तेंदुए और बाघ के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार शाम को भी तेंदुए ने हल्ड्यानी गांव में खेतों के पास बकरी चरा रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया। ग्रामीण ने किसी तरह से हिम्मत दिखाते हुए पत्थर मारकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े चार बजे हल्ड्यानी गांव में दयाल चंद्र (50) पुत्र इंद्रमणि खेतों के पास बकरी चरा रहे थे। इस दौरान अचानक तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। अचानक हमला करते देख दयाल ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को पत्थर मारकर और हल्ला मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण और परिजन दयाल को घायल हालत में बेतालघाट सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से तेंदुए की दस्तक बनी हुई है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुछ दिन पहले भी जोशीखोला में एक व्यापारी ने भी दो तेंदुओं को सामने देख बाइक भगाकर अपनी जान बचाई थी। जबकि ओखलढूंगा क्षेत्र में सात जनवरी को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों की ओर से वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: आखिर हो ही गया धामी कैबिनेट का विस्तार, विधायक रामसिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love