उत्तराखंड : राजभवन जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे..

राज्यपाल की ओर से वार्ता के लिए समय न देने और 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की मांग पूरी न होने से गुस्साए राज्य आंदोलनकारियों ने बुधवार को राजभवन मार्च कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राजभवन कूच करने जा रहे राज्य आंदोलनकारियों को पुलिस द्वारा हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। जिसके बाद आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच खूब नाेंक-झोक हुई। 

बारिश शुरू होने के बाद राज्य आंदोलनकारी हाथीबड़कला बैरिकेडिंग के पास ही छाता लेकर धरना प्रदर्शन में बैठ गए।

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि बीते 21 सालों से प्रदेश की सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को अनदेखा किया है। मांगों के संबंध में मंच राज्यपाल से वार्ता का समय मांग रहा है, लेकिन बीते दो-तीन साल से राज्यपाल के पास आंदोलनकारियों से बात करने का समय नहीं है। जबकि, 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की मांग कर पर भी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

और पढ़े  पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…