हल्द्वानी- मतपेटी खुलते ही कमल की झड़ी लग जाए -धामी, ट्रिपल इंजन की सरकार ही नैनीताल के विकास का मजबूत आधार

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड व प्रतिकूल मौसम के बावजूद नैनीताल पहुंचकर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट के समर्थन में सभा कर लोगों को नगर के बेहतर विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार चुनने की अपील की। उन्होंंने भवाली व भीमताल के मतदाताओं से भी अपील की कि वे वहां भी विकास के मजबूत आधार के लिए कमल खिलाएं।

रामसेवक सभा परिसर में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता के अपार समर्थन से वर्तमान में देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। यदि इसके साथ ही निकाय में भाजपा सरकार होगी तो विकास की गति भी तीन गुना हो जाएगी। तंज कसा कि विपक्षियों को वोट देना का मतलब वोट खराब करना है। नगर मुखिया बनने पर वह किसी भी समस्या पर आपसे कहेंगे कि हम क्या कर सकते हैं। हमारी तो राज्य व केंद्र में सरकार नहीं है। ऐसे में विकास के मजबूत आधार के लिए कमल पर मुहर लगाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में शहर व गांव में समंवित विकास हो रहा है। मानसखंड के तहत मंदिर का विकास हो रहा है, इससे पर्यटन का विकास होगा। नैनीताल के नयना मंदिर, कैंची की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने नैनीताल, भवाली, भीमताल सड़क चौड़ीकरण, बलियानाला सुरक्षा, उसका सौंदर्यीकरण, शत्रु सम्पत्ति पर पार्किंग की पहल, 19 करोड़ से नगर की सड़कों के विकास की पहल, सात चौराहों का सौंदर्यीकरण, झील के किनारे रेलिंग, अशोक व तल्लीताल पार्किंग, ठंडी सड़क सौंदर्यीकरण समेत कई कार्य भी गिनाए। विधायक सरिता आर्या ने भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे नगर विकास कार्यों की जानकारी दी।

और पढ़े  देहरादून Accident: तेज रफ्तार वाहन ने हाईवे पार करते मासूम को कुचला, हुई मौत, घर का था इकलौता चिराग

 

पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने प्रतिकूल मौसम में मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर आभार जताया तथा जनता को अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया। सभा को पूर्व विधायक बलराज पासी, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, मारूति साह, भावना मेहरा, प्रकाश आर्या आदि रहे। संचालन मंडी समिति सलाहाकार मनोज जोशी ने किया।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि रोड शो में पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को देखा तय हो गया है कि 25 जनवरी को हल्द्वानी में कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस जोश को बनाए रखें, ताकि उनकी मेहनत के बाद मतपेटियों से कमल ही कमल निकले और कमल की झड़ी लग जाए।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- कोई नहीं: सड़क पर मिला बेहोश, आठ दिन बाद तोड़ा दम, हाथ पर गुदा था ‘राजपाल’… पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर बेहोशी की हालत में मिले और बाद में मौत के शिकार हुए व्यक्ति की तमाम कोशिशों के बावजूद पहचान नहीं हो सकी।…


    Spread the love

    हरिद्वार- निरंजनी अखाड़े से प्रेरित हुए जापानी भिक्षु, ली सनातन धर्म की दीक्षा, चार युवा बने मंडलेश्वर

    Spread the love

    Spread the loveजापानी भिक्षुओं ने सनातन धर्म और निरंजनी अखाड़े से प्रेरित होकर शुक्रवार को पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद से दीक्षा ली। इस धार्मिक समारोह में चार युवा संतों…


    Spread the love