अयोध्या : प्रतिष्ठा द्वादशी पर पौष पूर्णिमा का बना संयोग.. रामनगरी में छलका उल्लास, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

 

योध्या में पौष पूर्णिमा के साथ-साथ सोमवार को रामनगरी में प्रतिष्ठा द्वादशी का भी उल्लास छलकता नजर आया। सुबह से लेकर शाम तक अयोध्या भक्तों से गुलजार रही। सुबह श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई इसके बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

दोपहर होते-होते श्रद्धालुओं का कारवां अंगद टीला परिसर की ओर बढ़ गया। यहां दोपहर तीन बजे से रामकथा प्रवचन व शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। प्रवचन सत्र में रामकथा की रसधार प्रवाहित हुई तो सांस्कृतिक संध्या में भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।

रामलला के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। रामलला के प्रवेश द्वार पर फोटो व सेल्फी लेने की होड़ रही। वहीं प्रतिष्ठा द्वादशी के क्रम में ही राममंदिर में सुबह ही अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया था जिसका पूर्णाहुति देर शाम हवन-यज्ञ के साथ हुई।


Spread the love
और पढ़े  नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही फिर जानलेवा साबित, जलभराव में टूटा स्लैब, नाले में गिरकर एक और इंजीनियर की मौत
  • Related Posts

    अयोध्या- ढाई करोड़ की लागत से चार सड़कों के निर्माण का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the love    नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुरुवार को लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। त्वरित…


    Spread the love

    अयोध्या- अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love        भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का दायित्व ग्रहण करने के बाद प्रथम अयोध्या आगमन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं…


    Spread the love