महाकुंभ 2025: मानवता के मंगलपर्व महाकुंभ के प्रथम स्नान पर 1.50 करोड़ लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी, श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा

 

विचारों, मतों, संस्कृतियों, परंपराओं स्वरूपों का गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर महामिलन 45 दिन तक चलेगा। पौष पूर्णिमा के प्रथम दिन 1.50 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

 

विदेशी युवतियों ने कालभैरवाष्टक का पाठ किया

सभी विदेशी आगंतुकों का महाकुंभ 2025 में स्वागत है। महाकुंभ में पहुंची विदेशी युवतियों ने कालभैरवाष्टक का पाठ किया।

‘जयघोष है सनातन का…’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, ‘यह अभिनंदन है आस्था का, वंदन है विश्वास का, जयघोष है सनातन का, उद्घोष है महाकुंभ का…हर-हर गंगे!’

सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति की एकता और दिव्यता को दर्शाता है महाकुंभ

प्रयागराज की पावन धरा पर सनातन संस्कृति का महापर्व महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हुआ। पूज्य साधु-संतों, तपस्वी कल्पवासियों, और करोड़ों श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति भाव से संगम में पवित्र डुबकी लगाई। पहले ही दिन संगम की धाराओं में आस्था का ऐसा अद्भुत प्रवाह दिखा कि 1.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित किया। यह दृश्य हमारी सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति की एकता और दिव्यता को दर्शाता है।

श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

प्रयागराज महाकुंभ के प्रथम स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा की गई। सनातन संस्कृति और आस्था के प्रति यह सम्मान का प्रतीक है।

प्रथम स्नान पर्व पर 1.50 करोड़ सनातन आस्थावानों ने त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, ‘मानवता के मंगलपर्व ‘महाकुंभ 2025’ में ‘पौष पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर संगम स्नान का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी संतगणों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। प्रथम स्नान पर्व पर आज 1.50 करोड़ सनातन आस्थावानों ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रथम स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहभागी महाकुंभ मेला प्रशासन, प्रयागराज प्रशासन, यूपी पुलिस, नगर निगम प्रयागराज, स्वच्छाग्रहियों, गंगा सेवा दूतों, कुम्भ सहायकों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों तथा मीडिया जगत के बंधुओं सहित महाकुंभ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद!

और पढ़े  आफत की बारिश: बाढ़ से हालात भयावह, चित्रकूट में 80 घर गिरे, प्रयागराज में आबादी तक जलभराव, ये नदियां उफान पर

प्रमुख अमृत स्नान की तिथियां

13 जनवरी – पौष पूर्णिमा स्नान आज (उद्घाटन दिवस)
15 जनवरी- मकर संक्रांति स्नान
29 जनवरी – मौनी अमावस्या स्नान (शाही स्नान/शाही स्नान)
3 फरवरी – बसंत पंचमी स्नान (शाही स्नान/शाही स्नान)
12 फरवरी- माघी पूर्णिमा स्नान
26 फरवरी – महा शिवरात्रि स्नान (समापन दिवस)

  • Related Posts

    अयोध्या: एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर, 28 लोग थे सवार

    अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे NH-27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही…

    बांकेबिहारी मंदिर: जन्माष्टमी की रात 1:45 बजे मंगला आरती, 600 भक्तों की एंट्री, ऐसे होंगे दर्शन

    वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कान्हा के जन्म के बाद होने वाली मंगला आरती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार और पांच सितंबर की मध्यरात्रि रात 1:45…