बड़ा हादसा: ब्रेकिंग- सड़क किनारे खड़े बच्चों पर पलटा गन्ने से भरा ट्रक, 3 बच्चों के मरने की खबर

Spread the love

 

खीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। धौरहरा-सिसैया मार्ग पर ग्राम टेंगनहा के निकट गन्ने से भरा ट्रक सड़क के किनारे खोखे पर पलट गया। हादसा सोमवार को शाम करीब पांच बजे हुआ। बताया जा रहा है कि खोखे के पास ही छह-सात बच्चे खड़े थे, जो सभी ट्रक के नीचे दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

जानकारी के मुताबिक गोविंद शुगर मिल ऐरा के गन्ना सेंटर देवीपुर से गन्ना लोडकर ट्रक मिल की तरफ जा रहा था। धौरहरा-सिसैया मार्ग पर ग्राम टेंगनहा के पास यह ट्रक अचानक पलट गया। सड़क किनारे रखा खोखा ट्रक के नीचे आ गया। पास में खड़े बच्चे भी चपेट में आ गए। मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है। तीन बच्चों के मरने की खबर है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।


Spread the love
और पढ़े  भाई को खिलाया समोसा, बहन को साथ ले गए, 10 दिन से कर रहे थे ये काम, अपहरण-दरिंदगी और कत्ल में नया खुलासा
  • Related Posts

    UP पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार रात को नौ निरीक्षक समेत 37 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  …


    Spread the love

    अयोध्या- हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के नए महंत बने संदीप दास और मोहित श्रीवास्तव को पट्टी का मुख्तार चुना गया।

    Spread the love

    Spread the love   अयोध्या हनुमानगढ़ी पंचांग पट्टी उज्जैनिया के महंत संतराम दास महाराज के 27 जून को साकेतवास के बाद रामानंदी सनातन परंपरा के अनुसार सभी धार्मिक संस्कार विधिवत…


    Spread the love