अयोध्या- कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

 

रिनारायण चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन रामनगरी स्थित तुलसी उद्यान पार्क में किया गया। जरुरतमंदों को कार्यक्रम के दौरान करीब पांच हजार कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त गौरव दयाल रहे। कार्यक्रम को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय व महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, स्वामी हरिनारायनाचार्य, रामबल्लभाकुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास, रंगमहल के पीठाधीश्वर महंत रामशरण दास जी महाराज, भैरवनाथ जी महाराज ने सम्बोधित किया। तुलसी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, मण्डलायुक्त गौरवदयाल के साथ हरिनारायण चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े लोगो ने जरुरतमंदों को कम्बल वितरित किया। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष की अवधि पूरा होने पर जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किया गया। स्वामी हरिनारायणाचार्य के नेतृत्व में इस कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें उनके ट्रस्ट के द्वारा कम्बल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि अयोध्या वैष्णव परम्परा को मानने वालों की नगरी है। यहां दूसरे के दुख व दर्द को समझने वाले लोग है। सर्वे भविन्त सुखिनः के विचार को आत्मसात करते हुए अयोध्या में इस तरह के आयोजन होते रहते है। गरीबों की सेवा करने से आत्मीय संतोष भी होता है। जरुरतमंद की सेवा करना सबसे बड़ा परोपकार का कार्य है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना का अनुसरण करते हुए सरकार कार्य कर रही है। हर पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन व्यवस्था पंडित हिमांशु पुजारी, मंच संचालन शिवम मिश्रा व ट्रस्ट उपाध्यक्ष शाश्वतदास ने किया। मौके पर शांतनु कुकड़, आचार्य देव, विजय गौतम, रमेश राना प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

और पढ़े  CM योगी आज झांसी में, दौरे को लेकर महानगर में लागू रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में गरजे CM योगी, बोले- बिना साक्ष्य चरित्रहनन बर्दाश्त नहीं

    Spread the love

    Spread the love    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संत शिरोमणि महंत नृत्य गोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी…


    Spread the love

    लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात, दूल्हे के फैसले से दुल्हन खुश, लोग भी कर रहे तारीफ

    Spread the love

    Spread the loveशादियों में घोड़ी, बग्घी, लग्जरी कारों और चमक-दमक का दौर आम बात है, लेकिन लखीमपुर खीरी के एक युवक ने अपनी शादी को केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं…


    Spread the love