हरिद्वार: नाबालिग महिला खिलाड़ी ने लगाया कोच पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया

 

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग महिला खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। कोच से भी पूछताछ शुरू कर दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आगामी दिनों में रोशनाबाद में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। जिसके लिए फिलहाल तैयारी चल रही है। खिलाड़ी भी रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर चल रहे हैं,  जहां खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है।

 

वहीं रविवार की रात पुलिस के होश तब उड़ गए जब एक नाबालिक महिला खिलाड़ी थाने पहुंची और उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कोच ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने खिलाड़ी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और कोच को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।

थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए भगवान रुद्रनाथ, लगे बम-बम भोले के जयकारे
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…