नगर पालिका परिषद नगला भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला के चुनाव कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ।

Spread the love

 

 

नगला: भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका परिषद नगला के प्रत्याशी सचिन शुक्ला के चुनाव कार्यालय का आज भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला प्रभारी पुष्कर काला और चुनाव प्रभारी राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटा विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सचिन शुक्ला को एक सक्रिय और सक्षम प्रत्याशी बताते हुए उनके लिए समर्थन मांगा। वक्ताओं ने कहा कि सचिन शुक्ला ने नगला बचाव कमेटी में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और नगला को उसका अस्तित्व वापस दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, “कोरोना महामारी के दौरान कुछ नगला विरोधियों ने हाईकोर्ट से नगला को उजाड़ने का आदेश करा लिया था, लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवैधानिक तरीके से नगला को बचाया। अब नगला को सवारने और विकसित करने की लड़ाई शुरू होनी चाहिए।” उन्होंने जनता से अपील की कि 23 जनवरी को भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला को विजयी बनाकर नगला में कमल का फूल खिलाएं। भाजपा सरकार नगला के विकास और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री अमित नारंग, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना और जिला प्रभारी पुष्कर काला, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुग व राकेश सिंह ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं ने नगला के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगलावासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में उपस्थित लोगों का उत्साह बता रहा था कि आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।
शुभारंभ अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, विदेशी प्रसाद, डी एन यादव, निर्विरोध निर्वाचित सभासद गोपाल दत्त जोशी, लक्ष्मी डिमरी, सुनील रोहिल्ला, हरीश जोशी, संजय शुक्ला, पप्पी बिष्ट, घनानंद तिवारी, धर्मेंद्र सोलंकी, त्रिलोक नेगी, नंदलाल यादव, रोहित चौहान, जितेंद्र शुक्ला, रविकांत वर्मा, दीपक मिश्रा, नारायण पाठक, डी के सिंह, शेर बहादुर सिंह, अंकित सिंह राकेश गुप्ता सचिन शर्मा राजेश तिवारी जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा, हरीश जोशी समेत समस्त सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़े  हल्द्वानी- शादी का झांसा देने वाले पर भड़की युवती, दो माह की गर्भवती बताकर पुलिस थाने में हंगामा

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love